Home / Events / रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

रामपुर क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो शक्ति की उपासना और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।
विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी पर्व है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और उसके महत्व को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला कन्या पूजन समाज में महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और नवरात्रि का यह पर्व हमें उसी शक्ति की आराधना करने का संदेश देता है। इस दौरान लोग व्रत, पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
अंत में विधायक ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश दे।

[post-views]
Share
Now