(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Expresa news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। डाक विभाग, बलिया मंडल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का समापन विभिन्न विभागीय एवं जनोपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन के साथ किया गया। इस अवसर पर बलिया एवं रसड़ा प्रधान डाकघर में “One Postal Network, Infinite Possibilities” थीम पर पोस्टाथन वॉक/रन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डाककर्मियों ने प्रतिभाग किया समापन समारोह के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही में विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों को अधीक्षक डाकघर, बलिया मंडल, श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें बचत खाता, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाक जीवन बीमा, शाखा डाकघर, मेल बुकिंग एवं आधार सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारी शामिल रहे। बचत खाता श्रेणी में श्रीमती उषा चौधरी (रेवती), श्री हीरालाल मौर्य (किडिहरापुर) तथा श्री अमित कुमार गुप्ता (भृगु आश्रम), ग्रामीण डाक जीवन बीमा/डाक जीवन बीमा श्रेणी में श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह (रतसड़), श्री हीरालाल मौर्य (किडिहरापुर), श्री पवन शुक्ला (सिकंदरपुर), श्री मनीष कुमार सिंह (सिकंदरपुर बस स्टैंड), श्री इन्द्रभूषण (टी.डी. कॉलेज) तथा श्री शैलेश यादव (खड़सरा), शाखा डाकघर श्रेणी में श्री रजनीश यादव (हथौज), श्रीमती फूल कुमारी (नारायणगढ़) तथा श्री शिव जी यादव (खड़सरा) सम्मानित हुए| वहीं, मेल बुकिंग (शाखा डाकघर) श्रेणी में श्री देश दीपक (असनवार), श्री दिनेश गुप्त (अग्रोह) तथा श्री आशीष (देवरिया) को सम्मानित किया गया। आधार सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री नर्मदा गुप्त, डाक सहायक तथा श्री अक्षय कुमार, ग्रामीण डाक सेवक को सम्मानित हुए। राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आरंभ 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाकर किया गया| 10 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस पर जनपद के सभी डाकघरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 12 अक्टूबर को ‘फन विद फिलेटली’ कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में फिलेटली क्लब का उद्घाटन किया गया। साथ ही, विभिन्न विद्यालयों में आयोजित ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता में एक ही दिन में कुल 1,176 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर डाक चौपाल एवं विशेष आधार शिविर आयोजित किए गए। 14 अक्टूबर को ‘मेल्स एवं पार्सल’ दिवस के अंतर्गत MSME प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसके अतिरिक्त, बलिया मंडलीय कार्यालय में ‘प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस’ के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। अधीक्षक डाकघर, श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य डाक सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना तथा विभागीय कार्यों में प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देना है। उन्होंने डाककर्मियों से जनसेवा की भावना के साथ विभागीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने का आह्वान किया।







