Home / News / करतला जनपद में सदस्यों ने किया सामान्य सभा का बहिष्कार, सदस्यों को नहीं मिल रहा पर्याप्त फण्ड

करतला जनपद में सदस्यों ने किया सामान्य सभा का बहिष्कार, सदस्यों को नहीं मिल रहा पर्याप्त फण्ड

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

करतला// जनपद पंचायत करतला में आज सामान्य सभा का बैठक रखा गया था। उक्त बैठक में करतला जनपद के अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य शामिल हुए।
बैठक में शामिल सदस्यों द्वारा जनपद में फण्ड की मांग करते हुए सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया गया। उनकी मांग है कि अभी तक जनपद में सिर्फ दो लाख का फण्ड दिया गया है, जो कि पर्याप्त नहीं है। जनपद सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने हेतु अधिक फंड की आवश्यकता है। जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि जिले में डी एम एफ में पर्याप्त फण्ड होने के बावजूद भी जनपद सदस्यों को विकास कार्य हेतु पर्याप्त राशि नहीं दिया जा रहा है। उनके द्वारा कोरबा कलेक्टर से फण्ड की मांग करते हुए क्षेत्र के जनपद सदस्यों सहित मिलकर आज के सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now