रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी मार्गदर्शन में उ0नि0 इमरान खान तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त प्रशान्त चतुर्वेदी पुत्र विष्णु कान्त चतुर्वेदी नि० देविन टोला कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर ,02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।






