Home / News / चित्रकूट -जनपद में शिक्षक दिवस पर प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए….

चित्रकूट -जनपद में शिक्षक दिवस पर प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए….

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर, चित्रकूट में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस के विभिन्न कार्यक्रम सम्पादित किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायट प्राचार्य श्री बी० के०शर्मा द्वारा सरस्वती माता व डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षुओं द्वारा डा० राधाकृष्णन जी के जीवन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व गतिविधियों प्रस्तुत की गयी। प्राचार्य बी० के० शर्मा द्वारा अपने उद्‌बोधन में बताया गया कि शिक्षक का कार्य केवल किताबी शिक्षा का ज्ञान देना ही नहीं अपित विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान व संस्कारों को रोपित करना भी है जो उनके नैतिक मूल्यों एवं चारित्रिक विकास के सम्बर्धन में सहायक है। इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रवक्ताओ हेतु विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया। अंत में प्रशिक्षुओं द्वारा संस्थान (डायट) को सामूहिक रूप से उपहार प्रदान किया गया तथा सभी के लिए मिष्ठानव जलपान की भी व्यवस्था की गयी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now