Home / Politics / बिजनौर के राहुल चौधरी बने हिन्द युवा महाशक्ति सेना के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक

बिजनौर के राहुल चौधरी बने हिन्द युवा महाशक्ति सेना के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक

बिजनौर
हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा बिजनौर छेत्र के रावली गाँव में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की गई और उनका हाल चाल जाना गया और संभव मदद की गई!
टीम के रास्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा के द्वारा जानकारी दी गई कि नेशनल कबड्डी खिलाडी राहुल चौधरी जिन्होंने पूरे देश में जिला बिजनौर को एक अलग पहचान दिलाई है और युवाओं को खेल के प्रति हमेशा प्रोत्साहित किया है उनको हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम में रास्ट्रीय स्टार प्रचारक के रूप में सुशोभित किया गया है, टीम के द्वारा उनको अंग वस्त्र और नियुक्ति पत्र देकर शामिल किया गया!
राहुल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने और युवाओं में बढ़ते नशे के विरुद्ध जिस प्रकार कार्य किये जा रहे हैं उन सभी से वो बहुत प्रेरित हुए हैं और प्रदेश महासचिव शुभम कालखंडे के प्रयासों से वह टीम से जुड़े हैं और उन्होंने टीम के लिए और युवाओं के हित के लिए हर संभव सहायता का सभी को आश्वासन दिया!
शुभम कालखंडे प्रदेश महासचिव ने बताया कि आने वाले समय में बहुत बड़ी संख्या में युवा हमारी टीम से जुड़ेंगे और हम सभी मिलकर नशे और सामाजिक बुराइयों से लड़ेंगे!
शुभम कटारिया, जिला अध्यक्ष बिजनौर और संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष ने भी राहुल चौधरी का माल्यार्पण कर टीम में स्वागत किया और बधाई दी!
हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाके का मायना किया गया और पाया गया कि पिछले काफी समय से जिला बिजनौर बाढ़ से जूझ रहा है और लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों या ऊँचे स्थान पर रहने को मज़बूर हैं और बारिश अभी भी रुक रुक कर हो रही है जिससे अभी हालात सामान्य होते नज़र नहीं आ रहे हैं, लोगों तक मदद नहीं पहुँच रही है, प्रसाशन के दावे पूरी तराह सच साबित नहीं हो रहे हैं, खाने पीने की वस्तुओं का अभाव है, दवाइयों का अभाव है, सुरक्षा का अभाव है, जिला प्रसाशन जल्द से जल्द इन सभी बिन्दुओं पर कार्य करे और लोगों तक राहत पहुँचाये!
टीम की तरफ़ से सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे !

Tagged:
[post-views]
Share
Now