Home / News / राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

👉 उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
👉 दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

🚔 घटना का विवरण
दिनांक 17.10.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उरगा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ट्रेलर क्रमांक CG 12 BN 4977 से गेवर्रा से रायगढ़ जाने के लिए निकला था। दोपहर लगभग 2 बजे कमरीचोली मेन रोड के आगे वाहन रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा स्वयं को माइनिंग में काम करने वाला बताया।

📱 मोबाइल एवं नगदी झपटकर हुए फरार
बातचीत के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम केसरी नन्दन वैष्णव एवं ललित कुमार चौहान बताया। इसके बाद दोनों अचानक प्रार्थी की ओर बढ़े तथा झपट्टा मारकर उसका OPPO कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹500 नगद लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का नंबर CG 12 BS 0751 बताया गया।

🔎 पुलिस ने सूचना तंत्र सक्रिय कर आरोपियों को पकड़ा
प्रकरण में थाना उरगा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 578/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के कथन लिए गए तथा आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उरगा चौक में दो व्यक्ति मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर केसरी नन्दन वैष्णव एवं ललित कुमार चौहान को पकड़ा गया।

📦 पूछताछ में अपराध स्वीकार, सामान बरामद
पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर केसरी नन्दन वैष्णव से OPPO कंपनी का मोबाइल फोन तथा ललित कुमार चौहान से घटना में प्रयुक्त काले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 0751 एवं ₹500 नगद बरामद किया गया।

⚖️ दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड
प्रकरण में पर्याप्त अपराध-साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी 01. केसरी नन्दन वैष्णव, पिता स्व. राम नेगी वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी पाण्डेय चाल, उरगा चौक, थाना उरगा, जिला कोरबा एवं 02. ललित कुमार चौहान, पिता संतोष चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी कटबितला, थाना उरगा, जिला कोरबा को दिनांक 18.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दिनांक 24.10.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड स्वीकृत किया गया।

🔷 कोरबा पुलिस
🟠 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now