कौशाम्बी/ दिनांक 27.09.2025 : समाधान दिवस के अवसर पर राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मधुसूदन हुल्गी जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ थाना प्रांगण मंझनपुर में जनसुनवाई की गई, जहां पर फरियादियों द्वारा अपनी समस्या प्रार्थना पत्रों के माध्यम से महोदय के समक्ष प्रस्तुत की गई। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, शेष प्रकरणों में सम्बन्धित अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर त्वरित, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह, थाना प्रभारी मंझनपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :मुज़फ्फर






