Home / Updates / अलवर में हाइवे पर दो दिन में 26 हादसे,… नेशनल हाईवे पर लापरवाही, ज़िम्मेदार कौन?

अलवर में हाइवे पर दो दिन में 26 हादसे,… नेशनल हाईवे पर लापरवाही, ज़िम्मेदार कौन?

अलवर (राजस्थान): राष्ट्रीय राजमार्ग NH-248A पर दो दिनों में महज़ डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में 26 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब 30 लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की खुली लापरवाही इन हादसों की वजह बन रही है।

शुक्रवार रात हालात तब और बिगड़ गए जब एक गर्भवती महिला बाइक फिसलने से सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर धंसी हुई सतह, अधूरी मरम्मत, और फिसलन के कारण यह हादसा हुआ।

क्या है वजह?

  • सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे जगह-जगह गड्ढे, उखड़े डामर और सीवरेज ओवरफ्लो मौजूद हैं।
  • तेज़ रफ्तार वाहनों और चौकसी के अभाव के चलते हालात और बिगड़े हैं।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि “हम हर दिन दहशत में सफर करते हैं, प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।”

प्रशासनिक उदासीनता

लोगों के अनुसार कई बार शिकायतों के बावजूद न तो NHAI ने, न ही जिला प्रशासन ने कोई प्रभावी कदम उठाया है। जगह-जगह चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, या लाइटिंग की कमी से हादसे लगातार हो रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now