Home / Updates / ट्रंप की दोस्ती पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया ने सबको चौंकाया!

ट्रंप की दोस्ती पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया ने सबको चौंकाया!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान ने दोनों देशों के रिश्तों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्रंप की बातों का जवाब देते हुए लिखा कि वह उनके जज़्बात और रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की तहे दिल से सराहना करते हैं। मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के बीच बेहद मजबूत, दूरदर्शी और वैश्विक साझेदारी है, जो आगे भी ऐसे ही बनी रहेगी।
दूसरी तरफ, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, इस समय उनके कुछ कदम मुझे पसंद नहीं आ रहे। लेकिन चिंता की बात नहीं है, भारत और अमेरिका के रिश्ते खास हैं और इनमें कभी-कभी उतार-चढ़ाव आ ही जाते हैं।”

इससे पहले ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया।” उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भी नाराज़गी जताई और टैरिफ लगाने का जिक्र किया। यही वजह है कि दोनों देशों के रिश्ते हाल ही में कुछ खटास भरे दिखाई दे रहे हैं। उधर, एससीओ समिट में मोदी की पुतिन और जिनपिंग से गर्मजोशी भरी मुलाकात ने इस बहस को और हवा दे दी। अब अमेरिकी राजनीति में भी ट्रंप प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं उनकी नीतियां भारत से रिश्तों को कमजोर तो नहीं कर रहीं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now