Home / News / रमजान के पवित्र महीने पर PM मोदी की शुभकामनाएं, शांति और सद्भाव का दिया संदेश….

रमजान के पवित्र महीने पर PM मोदी की शुभकामनाएं, शांति और सद्भाव का दिया संदेश….

रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह महीना आत्मचिंतन, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है।


प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि रमजान का यह पावन समय समाज में शांति, एकता और सद्भाव को और मजबूत करेगा। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की।
पीएम के संदेश के बाद देशभर से भी रमजान को लेकर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस मौके पर एक-दूसरे को बधाई दी और शांति व सौहार्द की कामना की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now