ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरसेटी चित्रकूट में प्रशिक्षनार्थियों हेतु शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 70 प्रशिक्षनार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक अरविन्द्र कुमार द्वारा प्रशिक्षनार्थियों को वित्तीय फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टू, एवं शिकायत निवारण से सम्बंधित जानकारी दी गई।उक्त के अतिरिक्त भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरसेटी चित्रकूट में बैंकर्स हेतु जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमे विभिन्न बैंकों के बैंकर्स के साथ साथ जनपद चित्रकूट, बाँदा, महोबा एवं हमीरपुर के अग्रणी जिला प्रबंधक क्रमशः अनुराग शर्मा, रविशंकर, सरोज कुमार एवं संगम मिश्रा उपस्थित हुए। बैठक में आर०बी०आई० के सहायक प्रबंधक आनंद कबीर द्वारा बैंकर्स को पेमेंट के डिजिटल तरीके और डिजिटल फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।अंत में आरसेटी निदेशक श्री ओम प्रकाश कुरील द्वारा आये हुए सभी अधिकारीगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
चित्रकूट -भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरसेटी चित्रकूट में प्रशिक्षणार्थियों हेतु शिकायत निवारण तंत्र के संदर्भ में जागरुक किया….

Tagged:#POLITICS





