बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बांका जिले में निर्वाचन की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला ने पी.वी.एस. कॉलेज, बांका में चल रहे इवीएम (EVM) कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने कटोरिया, बांका एवं धोरैया विधानसभा के इवीएम कमिश्निंग के कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित तकनीकी कर्मियों एवं निर्वाची पदाधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
श्री शुक्ला ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मशीनों की जांच निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाए।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।






