Home / Updates / सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की अध्यक्षता निर्वाचन की तैयारी सम्बन्धित बैठक आयोजित…..

सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की अध्यक्षता निर्वाचन की तैयारी सम्बन्धित बैठक आयोजित…..

बांका जिला के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक, बांका उपेन्द्र नाथ वर्मा की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार, बांका में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रेक्षकों द्वारा यह बात कही गई कि जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम (Low VTR) है, वहाँ विशेष अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर AMF (Assured Minimum Facilities) की व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। जिन केंद्रों पर कार्य शेष हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने की बात कही गई।
इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। बैठक में इस व्यवस्था के प्रभावी कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया की निगरानी रियल-टाइम में की जा सके और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जा सके।
पुलिस प्रेक्षक द्वारा SST एवं FST टीमों को लगातार जांच अभियान चलाने तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में अवैध शराब की रोकथाम हेतु सघन छापेमारी करने की बात कही गई।
इसके अतिरिक्त, cVIGIL एप पर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन के संबंध में भी सुझाव दिया गया।
प्रेक्षकों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि प्रचार के दौरान विशेष चौकसी बरती जाए, ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही, यह भी कहा गया कि आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान सभी सरकारी कर्मी किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों से पूर्णतः विरक्त रहें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ करें।
साथ ही सूझाव दिया गया कि सभी मतदाताओं को जागरूक किया जाए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत बांका जिला के 162-कटोरिया (अ०ज०जा०) एवं 163-बेलहर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की समयावधि निर्धारित की गई है।
162-कटोरिया (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 1 से 13, 50, 51, 56, 57, 72, 73, 110, 111, 114 से 118, 125 से 127, 138, 142, 148 से 149, 155 से 169, 247, 248, 255 से 256, 269, 270, 275, 277 से 303, तथा 305 से 331 (कुल 121 मतदान केन्द्रों) पर मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वहीं, शेष मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

इसी प्रकार 163-बेलहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 1 से 27, 65 से 79, 89 से 96, 122 से 139, 148 से 151, 201 से 203, 211 से 214, 222, 243 से 247, 249, 253 से 256, 259 से 276, 286, 287, 289, 290, 308, 309, 317 से 333, 338, 342, 343, 366, 379, 380, 383 से 385 (कुल 140 मतदान केन्द्र) पर मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा,
जबकि शेष मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now