Home / Updates / Please मदद करें, इससे पहले देर हो जाए…’ अपने ही घर में हैरेसमेंट का शिकार हुईं ये जानीमानी अभीनेत्री……

Please मदद करें, इससे पहले देर हो जाए…’ अपने ही घर में हैरेसमेंट का शिकार हुईं ये जानीमानी अभीनेत्री……

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद चिंताजनक है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए बताया कि वो खुद अपने ही घर में हैरेसमेंट का शिकार हो रही हैं। उन्होंने रोते हुए मदद की गुहार लगाई और कहा, “Please कोई मदद करो, इससे पहले देर हो जाए…”क्या कहा तनुश्री ने?तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि वो मानसिक, भावनात्मक और साइकोलॉजिकल टॉर्चर से जूझ रही हैं। उनके अनुसार, ये सब उनके घर के अंदर ही हो रहा है और वह लगातार असुरक्षित महसूस कर रही हैं।उनके शब्दों में:”मुझे बार-बार डराया, धमकाया जा रहा है। मेरे खाने-पीने तक में छेड़छाड़ की जा रही है। मैं थक चुकी हूं… लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी।” कौन कर रहा है परेशान?हालांकि तनुश्री ने किसी एक व्यक्ति का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इशारों में कहा कि उनके आसपास के कुछ लोग ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।उन्होंने यह भी दावा किया कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक प्लान्ड हैरेसमेंट है, और उन्होंने इससे पहले भी कई बार इसके संकेत दिए थे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। पुरानी लड़ाई की गूंजतनुश्री दत्ता इससे पहले भी #MeToo मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर भारत में बहस छेड़ चुकी हैं। वो उन पहली अभिनेत्रियों में रही हैं जिन्होंने खुलकर बॉलीवुड में चल रही गंदगी को उजागर किया।अब एक बार फिर उनका यह कहना कि उन्हें “अपने ही घर में शिकार बनाया जा रहा है”, चिंता बढ़ाने वाला है।सोशल मीडिया पर समर्थन की लहरतनुश्री की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फैंस, महिला अधिकार कार्यकर्ता और सेलेब्स सभी उनके साहस की सराहना कर रहे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now