📍 ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा जिले से बड़ी खबर 📍
एक्सप्रेस न्यूज भारत ब्यूरो चीफ सुनील दास की खास रिपोर्ट।
कोरबा:- कोरबा जिला के अजगरबाहार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित मोहल्ला कोढ़ा रोटी में आज शाम लगभग 5 बजे हल्की बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। आसमान से अचानक गिरी गाज (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृत मवेशी लछन यादव के थे। घटना के समय दोनों मवेशी एक पेड़ के नीचे खड़े थे, जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के साथ-साथ मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दुःख और चिंता का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को शासन द्वारा यथाशीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
प्रशासन से अनुरोध है कि क्षेत्र में गाज से सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।






