Home / News / डायट चित्रकूट में प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम संपन्न

डायट चित्रकूट में प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम संपन्न निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और पर प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन पर दिनांक 13 मार्च 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर के सभागार में डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव प्रोग्राम (रोजगार मेला ) आयोजित किया गया ।जिसमें जनपद के निजी क्षेत्र हिंदी अंग्रेजी माध्यम के मान्यता प्राप्त पब्लिक विद्यालयों के 20 से अधिक विद्यालय प्रबंधकों के द्वारा कैंप लगाकर 100 से अधिक प्रशिक्षुओं के बायोडाटा एवं शैक्षिक अभिलेख का विश्लेषण करके कुछ शॉर्ट लिस्ट प्रशिक्षुओं का अपने-अपने पब्लिक स्कूलों में शिक्षक के लिए माइक्रो टीचिंग कराई गई तथा विद्यालयों में रिक्त के सापेक्ष चयन प्रक्रिया का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती राबिया खातून द्वारा वार्ता के दौरान अवगत कराया गया कि इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा बड़ी उत्साह व आशा से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान संस्थान के प्राचार्य श्री बी. के. शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि निजी क्षेत्र मान्यता प्राप्त पब्लिक विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा कार्यक्रम से अवगत होने के बाद हर्ष व्यक्त किया गया कि जिले की प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं जो बहुविधि योग्य है एवं एक टीचर के समस्त योग्यता धारित करते हैं अगर यह बच्चे हम लोगों के विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं तो विद्यालय और भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कर पाएंगे । इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता सुश्री नीलम यादव एवं समस्त प्रवक्ता मौजूद रहे l

Tagged:
[post-views]
Share
Now