Home / News / पुलिस केंद्र में जवानों और प्रशिक्षु सिपाहियों ने किया परेड, फिटनेस व अनुशासन पर जोर

पुलिस केंद्र में जवानों और प्रशिक्षु सिपाहियों ने किया परेड, फिटनेस व अनुशासन पर जोर

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस केंद्र, समस्तीपुर में पुलिसकर्मियों एवं बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए परेड का आयोजन किया गया। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन को मजबूत करना रहा।

इस दौरान जवानों एवं प्रशिक्षु सिपाहियों ने निर्धारित परेड और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। परेड के माध्यम से पुलिस बल में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, टीम भावना और कर्तव्य के प्रति समर्पण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आयोजित यह परेड उनके बुनियादी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इसके माध्यम से उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने जवानों एवं प्रशिक्षु सिपाहियों को नियमित शारीरिक व्यायाम, अनुशासित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सकारात्मक मानसिकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now