सुल्तानगंज से जल लेकर शिवा भक्त बैद्यनाथ धाम तक जाते हैं जिसकी कुल दूरी 105 किलोमीटर है लेकिन इस यात्रा में 50 से 60 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरती है । बांका जिला में गलती से कावंडिया यदि अपने परिजन से बिछड़ जाते हैं उन्हें पूर्ण विश्वास रहता है कि बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं उनके टीम के द्वारा बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजन से मिलवा दिया जाएगा। ऐसा लोगों में जिला पदाधिकारी को लेकर विश्वास का लौ जलते रहता है। आज इसी कड़ी में सुल्तानगंज से देवघर जलाभिषेक हेतु यात्रा कर रहे राजदीप बम (ग्राम-सिलीगुड़ी, पोस्ट-धूधमली, थाना-भक्तिनगर, जिला-जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल) का मोबाइल फोन सरकारी धर्मशाला, जिलेबिया मोड़ के परिसर में लावारिस अवस्था में मिला।
धर्मशाला में कुछ दूरी पर विश्राम कर रहे अमित बम (जिला-पटना, बिहार) ने जब उपस्थित कांवरियों से मोबाइल के बारे में पूछा और किसी ने दावा नहीं किया, तो उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को ईमानदारीपूर्वक मोबाइल सौंप दिया।
पुलिसकर्मी ने मोबाइल को उप नियंत्रण कक्ष प्रभारी चंदन कुमार के समक्ष सूचना केंद्र कर्मी रजनीश चंदन के पास जमा किया। बार-बार उद्घोषणा के बावजूद जब कोई नहीं आया, तभी मोबाइल ऑन रहने के कारण एक कॉल आया, जिसमें सामने वाले ने घबराते हुए फोन खोने की बात कही।
पूरी जानकारी देने के बाद राजदीप बम सूचना केंद्र पहुंचे और उन्हें उनका मोबाइल सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। राजदीप बम ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुल्तानगंज से देवघर की इस यात्रा के दौरान यहाँ के पदाधिकारियों में जो ईमानदारी और सहयोग भावना देखी, वह अद्वितीय है।”
श्रावणी मेले के दौरान अपने पति से बिछड़ चुकी सुंदरी देवी, ग्राम व पोस्ट – चतर्भुज भ्राम, जिला – आरा को जिलेबिया मोड़ सूचना केंद्र की सक्रियता से उनके परिवार से मिलाया गया।
सुंदरी देवी अपने पति रामप्रताप के साथ मणियां मोड़ के पास यात्रा कर रही थीं, जब वे अचानक भीड़ में बिछड़ गईं। उनके पास न तो मोबाइल फोन था और न ही किसी भी परिजन का संपर्क नंबर उन्हें याद था, जिससे संपर्क करना अत्यंत कठिन हो गया था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिलेबिया मोड़ सूचना केंद्र के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से संबंधित पंचायत समिति सदस्य का संपर्क नंबर प्राप्त किया। पंचायत प्रतिनिधि से संपर्क कर सुंदरी देवी के परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। इसके पश्चात उनके पति रामप्रताप के संपर्क में आने हेतु सिंहा जी नामक व्यक्ति का नंबर मिला, और उसी माध्यम से पति-पत्नी का पुनर्मिलन संभव हो सका।
वहीं कटोरिया सूचना केंद्र द्वारा आयुष मंडल , उम्र 8 वर्ष, ग्राम तालूश , थाना हरिचंद्र नगर , जिला मालदा के बच्चों को उनके पिता से मिलाया गया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।








