Home / News / मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के तहत 574.16 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास,

मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के तहत 574.16 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास,

मुजफ्फरपुर: जिले में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने के उद्देश्य से चल रही प्रगति यात्रा के तहत सोमवार को कुल 574.16 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित सात महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जिले में आधारभूत संरचना मज़बूत होगी और आमजन को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों के साथ मुजफ्फरपुर बाईपास पर निर्माणाधीन आरओबी रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरओबी का एक लेन निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा लेन तेजी से निर्माणाधीन है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके और नागरिकों को राहत मिल सके।
इस दौरान पताही स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जीविका समूह और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की गई। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को स्वीकृत अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए गए।
प्रगति यात्रा के माध्यम से प्रशासनिक अमला जिले में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहा है और जनसुनवाई के जरिए आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now