पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।
❇️ परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो की पुलिस द्वारा दिनांक 18.12.25 तक कुल 431 अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए लगभग 56,76,78,130/- रूपये ( छप्पन करोड़, छिहत्तर लाख, अठहत्तर हजार, एक सौ तीस रूपये) मूल्य के मादक पदार्थो की बरामदगी की गई है।
❇️ जनपद शामली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार मे संलिप्त तीन अभ्यस्त अपराधियो 1. जितेन्द्र उर्फ जित्ता पुत्र पीतम सिँह नि0 ग्राम किवाना थाना कांधला जनपद शामली 2. रवि उर्फ मास्टर पुत्र अजब सिंह नि0 ग्राम नाला थाना कांधला जनपद शामली 3. औरंगजेब खाँ उर्फ परवेज पुत्र अमानत खाँ नि0 मौहल्ला आर्यपुरी, कस्बा बनत थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली को PIT NDPS की धारा 3(1) के अन्तर्गत जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरूद्ध कराया गया।
❇️ जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार मे संलिप्त एक अभ्यस्त अपराधी इस्लाम पुत्र कमरूदीन, निवासी ग्राम मैनपुरा उर्फ मोहनपुरा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर को PIT NDPS की धारा 3(1) के अन्तर्गत निरूद्ध कराया गया।
❇️ जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के किंगपिन अब्दुल कादिर पुत्र जुल्फिकार नि0 जिजौला थाना झिंझाना जनपद शामली के विरूद्ध NDPS ACT की धारा 68-F की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त द्वारा जनपद बागपत, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर में अर्जित लगभग 10 करोड़ रूपये मूल्य की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया है।
ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर।।






