सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदों के समस्त राजपत्रित /अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से नववर्ष की पूर्व संध्या पर व नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित की गई तथा निम्न बिन्दूओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें-
- नववर्ष से सम्बन्धित आयोजनों को सूचीबद्ध करते हुये हॉटस्पाट चिह्नित कर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जाये तथा आयोजकों के साथ गोष्ठी कर ली जाये।
- नववर्ष के कार्यक्रमों के दृष्टिगत शहर में आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये। मद्यपान करके वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की ब्रीथ एनालॉईजर के द्वारा चैकिंग की जाये ।
- नववर्ष के अवसर पर विभिन्न समुदाय के धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानो जैसें- क्लब, होटल, मॉल बार एवं अन्य आयोजन स्थलों/सार्वजनिक स्थानो पर कानून व्यवस्था एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्थापित किया जाये।
- कार्यक्रमों के दौरान अवैध शराब की रोकथाम एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध चैकिंग हेतु आबकारी विभाग/परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाये।
- नववर्ष के अवसर पर आपराधिक/अराजत तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा आवश्यकतानुरूप उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये।
- सोशल मीडिया की राउण्ड व क्लॉक मॉंनिटरिंग की जाये। भ्रामक /आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने पर संज्ञान में आते ही उसे ब्लॉक कराते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अफवाहों का खण्डन किया जायें।






