आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं, इसलिए जो भी आज जीतेगी वह अपना पहला आईपीएल खिताब जीतेगी।
बता दे की आरसीबी की टीम काफी संतुलित है और आज के मैच के लिए पसंदीदा मानी जा रही है। उनकी गेंदबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने मजबूती प्रदान की है। सुयश शर्मा ने भी अच्छी स्पिन गेंदबाजी की है। विराट कोहली के लिए यह मैच पहला आईपीएल खिताब जीतने का अवसर है। वही पीबीकेएस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन और मार्कस स्टोइनिस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
वही अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करे तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां ज्यादातर हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। दो तरह की पिच हैं – लाल मिट्टी और काली मिट्टी वाली पिच। लाल मिट्टी वाली पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है जबकि काली मिट्टी वाली पिच तेज गेंदबाजों को उछाल प्रदान करती है। अधिकतर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं और यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11
विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड.
इंपैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़/युजवेंद्र चहल.
इंपैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्यक
रिपोर्ट:- कनक चौहान







