Home / Updates / ISIS मॉड्यूल पर NIA की बड़ी कार्रवाई, कट्टरपंथी के खिलाफ दायर की चार्जशीट – जानिए पूरा मामला…..

ISIS मॉड्यूल पर NIA की बड़ी कार्रवाई, कट्टरपंथी के खिलाफ दायर की चार्जशीट – जानिए पूरा मामला…..

देश की सुरक्षा से जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु के मयिलाडुथुरै के रहने वाले ए. अल्फासिथ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। उस पर आरोप है कि वह ISIS की कट्टरपंथी विचारधारा को न सिर्फ मानता था, बल्कि उसे फैलाने में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ था।NIA की जांच में सामने आया कि अल्फासिथ सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए जहरीला प्रोपेगेंडा फैला रहा था। उसने ‘Islamic State’ और ‘Black Flag Soldiers’ जैसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप बनाए थे, जिनका मकसद था – देश के सौहार्द्र को तोड़ना और युवाओं को गुमराह कर कट्टरपंथ की ओर धकेलना।

इतना ही नहीं, वह टेलीग्राम चैनल ‘nashida33’ के ज़रिए आपत्तिजनक वीडियो और दस्तावेज भी डाउनलोड करता था, जिनका इस्तेमाल युवाओं को बरगलाने के लिए किया जाता था।NIA के पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो दिखाते हैं कि अल्फासिथ, पहले से ही आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे मोहमद आशिक और सथिक बाचा जैसे लोगों से जुड़ा हुआ था। एजेंसी का कहना है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जिसका मकसद था देश को अंदर से कमजोर करना।यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चेतावनी है, बल्कि इस बात की भी याद दिलाता है कि कट्टरपंथी सोच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का कैसे दुरुपयोग कर रही है – और हमें इसके खिलाफ लगातार सतर्क रहना होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now