Home / Updates / कार्तिक पूर्णिमा की रात में लड़की की गला काटकर बलि से मचा हड़कंप तांत्रिक ने झाड़ियां मे….

कार्तिक पूर्णिमा की रात में लड़की की गला काटकर बलि से मचा हड़कंप तांत्रिक ने झाड़ियां मे….

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव की डेरा खटिकान बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 15 साल की एक किशोरी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक प्लॉट की चारदीवारी के अंदर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा नजर आ रहा है, क्योंकि मौके से तंत्र विद्या से संबंधित कई चीजें बरामद हुई हैं। कार्तिक पूर्णिमा की रात यह हत्या तांत्रिक क्रिया के दौरान की गई, ऐसा शक जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

मृत किशोरी अपने पिता रमेश सोनकर की इकलौती बेटी थी। रमेश सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे हैं — बड़ा बेटा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि दो छोटे बेटे घर पर ही रहते हैं। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में इस घटना से दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now