बांदा जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बबेरू कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खान का स्थानांतरण किया गया , जिसमें बबेरू कोतवाली से नरैनी कोतवाली भेजा गया है। और उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खान का स्थानांतरण होने पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत व अन्य स्टाफ के द्वारा विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और माला पहनाकर मुँह मीठा कराते हुए उपनिरीक्षक की भावभीनी विदाई की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत के द्वारा बताया गया कि इनका कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। बबेरू कोतवाली में करीब डेढ़ वर्ष तैनात रहे हैं, उनकी कार्य शैली बहुत ही अच्छी रही है और क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं जिनके द्वारा भाईचारे का संदेश दिया गया है, किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है, और हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इस मौके बबेरू कोतवाली का समस्त स्टाफ व क्षेत्र से आए हुए लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रामू तिवारी






