Home / Updates / बिहार विधान सभा आम चुनाव को लेकर बाराहाट प्रखंड कार्यालय से चला मतदाता जागरूकता अभियान….

बिहार विधान सभा आम चुनाव को लेकर बाराहाट प्रखंड कार्यालय से चला मतदाता जागरूकता अभियान….

बांका जिला के बाराहाट प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान 2025 कार्यक्रम के तहत प्रखंड परिसर में मानव श्रृंखला एवं प्रभात फेरी रैली जैसे कई कार्यक्रम किये गए, जिसमें जीविका दीदी, स्कूली बच्चे एवं आईसीडीएस की सक्रिय सहभागिता रही। प्रखंड पदाधिकारी द्वारा यह प्रेरित किया गया कि अधिक से अधिक मतदाता निर्भीक होकर दिनांक 11 -11- 25 को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेश चंद्र तथा परियोजना कर्मी दयानंद चौधरी, दामिनी कुमारी, शिल्पी कुमारी, ममता कुमारी, रिंकू कुमारी तथा काफी संख्या में जीविका कैडरों ने भाग लिया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now