अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी
कस्बे व क्षेत्र में भैया दूज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाइयों ने बहनों के घर जाकर उनसे तिलक करा कर उन्हें आशीर्वाद दिया वही हिंदू भाई ने मुस्लिम बहन के घर पहुंच कर उससे तिलक कराया तथा आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किया। कस्बे के मोहल्ला झौझगान निवासी वसीम अहमद ने बताया कि उनकी फलौदा निवासी बबलू त्यागी की वर्षों पुरानी दोस्ती चली आ रही है सभी एक दूसरे के त्यौहार तथा सुख दुख में शामिल होते हैं । तथा हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाते हैं उनके यहां कोई बेटा नहीं होने के कारण बबलू त्यागी के दोनों बेटे मोहित त्यागी वह हितांशु त्यागी मेरी बेटियों को अपनी मुंह बोली बहन मानते हैं तथा पिछले 13 वर्षों से लगातार भैयादूज व रक्षाबंधन के त्यौहार पर दोनों भाई अपनी मुंह बोली मुस्लिम बहनों से तिलक कराते हैं तथा रक्षाबंधन पर भी मुस्लिम बहनें अपने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं । इसी प्रकार ईद का त्यौहार भी दोनों परिवार मिलकर मनाते हैं। बृहस्पतिवार को भी भैया दूज के त्योहार पर मोहित त्यागी ने अपने मुंह बोली मुस्लिम बहन बुसरा परवीन से तिलक करा कर उसे आशीर्वाद दिया तथा उपहार भेंट किया।








