आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा हुआ है. हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर कुरनूल में बाइक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इसके बाद तो चीख-पुकार मच गई. बस में आग लगने से अब तक 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. अभी कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि ये लोग बस में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई. फिलहाल, 20 लोगों की मौत कन्फर्म बताई जा रही है. मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि बस में 40 पैसेंजर्स सवार थे.
यह हादसा शुक्रवार तड़के तब हुआ, जब तेज रफ्तार बस की हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक बाइक में टक्कर हो गई. इसके बाद बस में भयंकर आग लग गई. आग लगने के बाद हाहाकार मच गया. लोग आनन-फानन में निकलने की कोशिश करने लगे. मगर आग की लपेटें इतनी तेज थीं कि वे अंदर ही फंस गए.






