Home / News / अधिवक्ताओं से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने दिल्ली हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

अधिवक्ताओं से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने दिल्ली हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी/मुजफ्फरनगर

लक्ष्य सामाजिक संस्था के कार्यालय शमा रेडियोज़ वाली गली, निकट मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर पर संस्था के पदाधिकारियों ने दिल्ली कार बम ब्लास्ट में मारे गए श्रद्धालुओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था के अध्यक्ष तज़कीर मुशीर ने बताया कि दिल्ली कार बम ब्लास्ट में निर्दोष लोगों की हत्या अत्यंत दुखद है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस घटना ने देश झकझोर दिया है हम मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं।

शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी रागिब आलम, महबूब आलम अंसारी एड०, अमीर अंसारी एड०, अश्वनी कौशिक एड०, इकराम कुरैशी तेवड़ा, काशिफ अंसारी काका साबरी, सरताज कुरैशी होटल वाले, काशिफ मुशीर एड०, अहमद अली सलमानी आदि लोग मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now