लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कलां गांव में बड़े मंगल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गांव में मौजूद विवादित पुराने ढांचों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के बागों में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने इन ढांचों के पास लोगों के जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है ताकि किसी भी तरह का तनाव पैदा न हो सके।
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने दो पुराने ढांचों के पास हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को फिर से पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी।
इस बयान के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर बनी हुई है। किसी भी प्रकार से माहौल खराब न हो, इसके लिए गांव के सभी प्रमुख रास्तों और बागों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और संवेदनशील जगहों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं मंगलवार को पुरातत्व विभाग की टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
अब लखनऊ में मकबरा मंदिर को लेकर विवाद हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे भीड़ पुलिस ने ….






