Home / Updates / अब CRPF में ‘बाबू’ भी करेंगे परेड, सेक्टरों में गूंजेगी कदमताल…..

अब CRPF में ‘बाबू’ भी करेंगे परेड, सेक्टरों में गूंजेगी कदमताल…..

सीआरपीएफ में अब सिर्फ फील्ड में तैनात जवान ही नहीं, बल्कि वर्दी पहनने वाले ‘बाबू’ यानी मंत्रालयिक स्टाफ, सिग्नल, संचार और अस्पताल जैसी शाखाओं के कर्मचारी भी परेड करते नजर आएंगे। वर्षों पहले जारी हुआ एक पुराना आदेश अब फिर से ज़ोर पकड़ चुका है। नए निर्देशों के तहत इन कर्मचारियों को महीने में कम से कम एक बार ग्रुप सेंटर में होने वाली परेड में शामिल होना होगा। परेड के दौरान उनकी तस्वीरें ली जाएंगी और उन्हें सेक्टर समूहों में पोस्ट भी किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अनुशासन की भावना हर स्तर पर बनी रहे।

परेड सिर्फ औपचारिकता नहीं होगी — इसकी निगरानी ADG, IG और DIG जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कार्मिक अपनी जिम्मेदारी निभाए और हिस्सा ले। खास बात ये है कि हर यूनिट को परेड का एक समेकित ब्योरा बनाकर ADG (प्रशिक्षण) को भेजना होगा। VIP सुरक्षा, RAF जैसी इकाइयों पर भी यही नियम लागू होंगे। मुख्यालय ने साफ कहा है कि परेड के जरिए न केवल अनुशासन को मजबूती मिलेगी, बल्कि हर कर्मचारी खुद को बल की संस्कृति से गहराई से जुड़ा भी महसूस करेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now