Home / News / MANUU के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग को मिली नई दिशा, प्रो. विकारुन्निसा ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

MANUU के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग को मिली नई दिशा, प्रो. विकारुन्निसा ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Education and Training) के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहा। विभाग की वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर विकारुन्निसा ने विभागाध्यक्ष (Head of Department) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके विभागाध्यक्ष बनने पर शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विभाग के लिए एक नई शुरुआत बताया।
प्रो. विकारुन्निसा वर्ष 2004 से शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अपने लंबे शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और समर्पित कार्यशैली के कारण उन्हें विभाग का मजबूत स्तंभ माना जाता है। उनकी रहनुमाई में विभाग ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
विश्वविद्यालय में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे छात्रावास (हॉस्टल) की प्रोवोस्ट, स्पोर्ट्स वार्डन, असिस्टेंट प्रॉक्टर, ज्वाइंट प्रॉक्टर तथा डिप्टी प्रॉक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में भी वे ज्वाइंट प्रॉक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इसके अतिरिक्त वे कैंपस डेवलपमेंट कमेटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल को देखते हुए विश्वविद्यालय परिवार को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now