Home / News / नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा! तिब्बत में डैम टूटने की खबर पर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा! तिब्बत में डैम टूटने की खबर पर

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। तिब्बत की ओर प्राकृतिक बांध और झील के टूटने की खबरों के बाद नेपाल में नया फ्लड अलर्ट जारी किया गया है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर हालात अभी सामान्य भी नहीं हुए थे कि एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, सीमा क्षेत्र में बनी झील का जलस्तर बढ़ रहा है और इसके ओवरफ्लो होने से निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है।

खतरे को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों, यात्रियों और राहत-बचाव में जुटे सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में बचाव अभियान भी प्रभावित हुआ है।

वहीं तिब्बत की ओर बांध टूटने की खबरों को लेकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सबसे जरूरी है कि लोग अफवाहों पर भरोसा न करें और प्रशासन की चेतावनी का पालन करें।

नेपाल में पहले आई भीषण बाढ़ में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में नया अलर्ट चिंता बढ़ाने वाला है।

फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील है कि नदी और बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now