Home / News / झालरापाटन मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन सदस्य अब्दुल वहीद कुरैशी ने बताया कि

झालरापाटन मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन सदस्य अब्दुल वहीद कुरैशी ने बताया कि

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

रक्तदान शिविरों की श्रृंखला में 786 यूनिट रक्त संग्रहण, सभी टीमों का किया शुक्रिया

रक्त संबंध एवं मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से इंसानियत की खिदमत और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रामगंजमंडी, खैराबाद, मोड़क, गंगधार, शामगढ़, डग एवं सुसनेर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 786 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

इन रक्तदान शिविरों की कामयाबी के लिए रक्त संबंध एवं मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से सभी स्थानीय टीमों, आयोजकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और तमाम रक्तदाताओं का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया गया। सभी टीमों की मेहनत, लगन और आपसी भाईचारे के जज़्बे ने इस मुहिम को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाया।

शिविरों की व्यवस्थाओं एवं आयोजन का जायजा लेने के लिए दिलशाद हुसैन, हाफिज रिजवान, कासिम शेख एवं अरशद खान विभिन्न कैंपों में पहुंचे। उन्होंने सभी टीमों से मुलाकात कर कैंप की व्यवस्थाओं और रक्त संग्रहण की जानकारी ली तथा रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की।

रक्त संबंध की ओर से कहा गया कि 786 यूनिट रक्त का संग्रहण महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद और जिंदगी का पैगाम है। इस नेक मुहिम में हर रक्तदाता और हर कार्यकर्ता का योगदान काबिले-तारीफ है।

सभी टीमों ने जिस तरह मिल-जुलकर इस मुहिम को कामयाब बनाया, वह आपसी भाईचारे, एकता और इंसानियत की बेहतरीन मिसाल है। रक्त संबंध आगे भी इसी जज़्बे के साथ रक्तदान की मुहिम को जारी रखेगा।

“एक यूनिट रक्त — किसी की जिंदगी बचाने की वजह बन सकता है।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now