Home / Updates / ‘ना घुसपैठ बर्दाश्त, ना झूठ’ – ममता पर भड़के हिमंत बिस्व सरमा!

‘ना घुसपैठ बर्दाश्त, ना झूठ’ – ममता पर भड़के हिमंत बिस्व सरमा!

असम और बंगाल के मुख्यमंत्रियों के बीच इन दिनों जुबानी जंग तेज़ हो गई है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए साफ कहा है कि उनकी लड़ाई किसी भाषा या समुदाय से नहीं, बल्कि सीमा पार से हो रही घुसपैठ से है।शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरमा ने लिखा –
“हम अपने ही लोगों से नहीं लड़ रहे। हमारी असली लड़ाई उन लोगों से है जो चुपचाप हमारी सीमाएं पार कर रहे हैं और असम की जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। कई जिलों में हिंदू अब अपने ही घर में अल्पसंख्यक बनते जा रहे हैं।”

सरमा ने इस बात को राजनीति कहे जाने पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि हकीकत है, जिसे सुप्रीम कोर्ट भी पहले ही ‘बाहरी हमला’ कह चुका है।उन्होंने यह भी दोहराया कि असम हमेशा से सभी भाषाओं और समुदायों को साथ लेकर चलता आया है, लेकिन अपनी संस्कृति और सीमाओं की रक्षा करना अब ज़रूरी हो गया है।ममता बनर्जी का नाम लिए बिना, उन्होंने यह संकेत जरूर दे दिया कि असम की सुरक्षा को लेकर अगर आवाज़ उठती है तो कुछ लोग उसे राजनीति का रंग देने लगते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now