जैतहरी
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 3 में स्थित ऐतिहासिक ठाकुर बाबा स्थल के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण आज बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। नगर के लिए महत्वपूर्ण इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल को और अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाने हेतु नगर परिषद द्वारा व्यापक सौंदर्यकरण कार्य कराया गया था, जिसका आज विधिवत लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री उमंग अनिल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगर के वरिष्ठजन नाथूराम राठौर, पोषण सिंह राठौड़, महेंद्र सोनी, भागवत गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनीष गुप्ता, हरीश दीवानी, मनीष सोनी, धर्मवीर शर्मा, भारत राठौड़, वाल्मीकि राठौर, गोपाल नामदेव, विक्रम सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता प्रकाश गुप्ता बृजेश पांडे (उप यंत्री, नगर परिषद जैतहरी), तथा नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित परिषद के कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नगर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यकरण परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे स्थलों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
रिपोर्ट :यशपाल जाट






