Home / News / MP News: पन्ना जिला अस्पताल में एक महीने में 22 मासूमों की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

MP News: पन्ना जिला अस्पताल में एक महीने में 22 मासूमों की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। बीते एक महीने में अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में 22 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की SNCU में भर्ती नवजात बच्चों की लगातार मौत हो रही है। एक महीने के भीतर 22 बच्चों की जान जाने के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हर मामले की चिकित्सकीय समीक्षा की जा रही है ताकि मौतों के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यह देखना अहम होगा कि इन मौतों के पीछे लापरवाही, संसाधनों की कमी या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है। इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now