Home / News / जनता के बीच पहुंचे सांसद ज्योत्सना महंत और रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

जनता के बीच पहुंचे सांसद ज्योत्सना महंत और रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट में जनसंपर्क, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरबा//रामपुर: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने ग्राम कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों की जानकारी ली तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ग्रामीणों ने सांसद ज्योत्सना महंत और रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों तथा जनसंपर्क को सराहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी मांगों एवं समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रही है और आगे भी क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रहेगी। वहीं विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, भूकेश्वर सिंह पैकरा, मंडल अध्यक्ष अजगरबहार लखन सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, कछार सरपंच प्रेमबाई कंवर, सरपंच सतरेंगा थानसिंह कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी हिमाचल सिंह, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह, रोशन खांडे, लखेश्वर गबेल, मोहन सिंह तंवर, कंवल सिंह कंवर, हनुमान सिंह कंवर, शंकर सिंह कंवर, हुलास सिंह कंवर, जागेश्वर सिंह कंवर, रामायण सिंह कंवर, जेठूराम मझंवार, परसराम यादव, छेदुराम यादव, चैतराम चौहान, आनंद सिंह कंवर, बजरंग सिंह कंवर, देवलाल भट्ट, अतीफ सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों का लगातार गांवों में पहुंचना और सीधे लोगों से संवाद करना क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now