नावकोठी.
प्रखंड के पहसारा में श्रीकृष्ण मेला समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी.इसकी अध्यक्षता रामनरेश सिंह तथा संचालन जसवंत सिंह ने किया.बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष बचनदेव सिंह ने मेला के विभिन्न कार्यक्रम एवं आयोजनों के साथ साथ विधि व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी.संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से किया जायेगा.4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव होगा.
5 सितंबर से 7 सितंबर तक अंतर्राजीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा.इस दंगल प्रतियोगिता में बनारस, गोरखपुर,कैमूर,खगड़िया,रोहियार,एजनी परोरा एवं स्थानीय पहलवान भाग लेंगे.मेले में 4-8 सितंबर को रासलीला का आयोजन होगा.मनोरंजन के लिए मीना बाजार,झूला,ब्रेकडांस,टावर झूला आदि लगाये जायेंगे.मेडिकल कैंप अमित कुमार फूचो के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मुस्तैद रहेगी.विधि व्यवस्था प्रशासनिक बंदोबस्त के लिए मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम काम करेगी.दिन में कथावाचक का प्रवचन चलता रहेगा.उच्चके और शरारती तत्व पर नजर रखने के लिए भोलेंटीयर की टीम गश्त करते रहेगी.इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह बुडुल,सरपंच प्रतिनिधि रामाशीष सिंह,पैक्स अध्यक्ष सुनीत सिंह,मेला कमेटी उपाध्यक्ष लक्ष्मी सहनी, महेश कुमार,चंदन कुमार, प्रमोद सिंह,शिवेश रंजन,मुकेश सिंह,रणवीर सिंह,दिलीप कुमार,गोलू कुमार,अमित कुमार फूचो,रामाशीष सिंह,अभिषेक,अंकित,रवि,विनोद सिंह,शुभम कुमार,सुनील कुमार, विकु कुमार,गोविंद झा,अभिषेक कुमार,विभाकर कुमार एवं अन्य सदस्य शामिल थे.







