ऐसा ही गरीबों का मसीहा शायद ही दोबारा मिले…”
(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद में गुरुवार को अपने सबसे लोकप्रिय जननेताओं में से एक स्व. उमाशंकर सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते रसड़ा पहुंचे उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पूरे बलिया जनपद से हजारों लोग उमड़ पड़े चंद्रशेखर आज़ाद चौराहा हो या खनवर स्थित पैतृक आवास, हर जगह लोगों का सैलाब उमड़ता रहा। सड़कें लोगों से भर गईं, जबकि मकानों और दुकानों की छतों पर खड़े लोग अपने प्रिय नेता की अंतिम एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने अपने जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों की भारी भीड़ शामिल रही। हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही बात थी उमाशंकर सिंह अमर रहें। जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि स्व. उमाशंकर सिंह केवल रसड़ा के विधायक नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद के लोकप्रिय जननेता थे, जिनके प्रति लोगों का प्रेम अंतिम यात्रा में भी साफ दिखाई दिया। Express news bharat ने जननायक स्व. उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।






