Home / News / सीपीआई कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, दिल्ली चलो का आह्वान

सीपीआई कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, दिल्ली चलो का आह्वान

नावकोठी.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिला परिषद के आह्वान पर नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश में बदलाव जरूरी है को लेकर जनसंपर्क सह पदयात्रा अभियान चलाया.अंचल प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत पार्टी अपने 14 सूत्री मांगपत्र को लेकर जनसंपर्क सह गांव में पदयात्रा कर रही है.इसके तहत नीट पेपर लीक मामले में हुए आंदोलनकारी छात्र-नौजवानों पर दमन और गोलीबारी करने वालों पर कार्रवाई, पेपर लीक रोकना, समान शिक्षा प्रणाली लागू करना, सरकारी संपत्ति को बेचना बंद कर युवाओं को रोजगार देना, एमएसपी लागू कर किसानों को लाभकारी मूल्य देना, मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार पर रोक, भूमिहीनों को जमीन-आवास, श्रम कानून में बदलाव पर रोक, न्यूनतम मजदूरी लागू करना, मनरेगा की वापसी, कॉर्पोरेट राज समाप्त करना का मुद्दा है.पार्टी का मानना है कि
सबको रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए मोदी सरकार बदलना जरूरी है.

पार्टी ने 01 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान और 20 अगस्त तक जन जागरण-जन लामबंदी का कार्यक्रम घोषित किया है.इसके तहत 01 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया.इस अवसर पर अंचल मंत्री चन्द्रभूषण चौधरी,अमरेश पोद्दार उर्फ टुनटुन,रघुनन्दन सहनी,संजय पासवान, सरस्वती देवी, इंद्रा देवी ,शकुन्तला देवी, अनीता देवी ,राजेन्द्र महतो, रामसागर महतो ,लक्ष्मी तांती, राजेन्द्र पासवान ,प्रमोद पासवान, रामाशीष पासवान ,राजेन्द्र ठाकुर आदि शामिल थे.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now