पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की तैयारी, 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने और 2026 विधानसभा चुनाव के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्य में नई सरकार 9 मई को शपथ ग्रहण करेगी। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने के बाद सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है।
चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगी। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने अपनी हार को “नैतिक जीत” बताते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकती हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी चुनाव प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने जनता के जनादेश को ऐतिहासिक बताया है।
उधर भाजपा नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में अब विकास और सुशासन की नई शुरुआत होगी। पार्टी ने 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की तैयारी के बीच ममता का बड़ा बयान बोली अंतरराष्ट्रीय अदालत में….






