लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल जारी रखते हुए रविवार को आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए। इन तबादलों में 13 जिलों के एसपी और एसएसपी भी शामिल हैं।
राज्य में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इससे पहले रविवार को नौ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, और अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव किया गया है।
तबादलों के तहत, प्रशिक्षण महानिरीक्षक के पद पर तैनात चंद्र प्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर जिलों के पुलिस प्रमुखों का भी तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- आईपीएस आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक बरेली से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद बनाया गया है।
- आईपीएस ईलामारन जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा नियुक्त किया गया है।
- आईपीएस सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर बनाया गया है।
- आईपीएस सोमेंद्र मीना को महाराजगंज से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक रामपुर बनाया गया है।
- आईपीएस कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ नियुक्त किया गया है।


यह सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।






