Home / Events / होटल कांड का नामजद आरोपी फिर चर्चा में, पूर्व सभासद के घर के बाहर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप

होटल कांड का नामजद आरोपी फिर चर्चा में, पूर्व सभासद के घर के बाहर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप

दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

(हमीरपुर सुमेरपुर )गत 24 मार्च की रात करीब 11 बजे कस्बे के उद्योग नगरी में संचालित अर्थ होटल में हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपी ने 26 मार्च की रात में पूर्व सभासद के घर पहुंच कर गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना चैनल नहीं करता है। घटना के समय पूर्व सभासद उत्तराखंड में था घर में उनका परिवार मौजूद था। वापस लौटकर आए पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। यह घटना कस्बे में चर्चा के विषय बनी हुई है। गत 24 मार्च की रात करीब 11:00 बजे एके-47 गैंग के सरगना रामजी सिंह ने बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नैतिक सोनी आदि के साथ मिलकर होटल अर्थ में मैनेजर आदि को गाली गलौज करके जमकर पीटा था। मैनेजर ने रात में ही नैतिक सोनी आदि को नामजद करके मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में नामजद होने के बावजूद यह कस्बे में खुलेआम घूम रहा है। गत 26 मार्च की रात यह नशे में धुत होकर पूर्व सभासद राजेश सहारा के घर आ धमका और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पूर्व सभासद को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। घटना के वक्त सभासद का परिवार घर पर मौजूद था पूर्व सभासद व्यापार के सिलसिले से उत्तराखंड गए थे। घटना की जानकारी पाकर वह लौटकर कस्बे में आए और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि आपका अपना अखबार नहीं करता है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है सवाल यह उठ रहा है कि जब आरोपी पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे में नामजद आरोपी है तब पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। आखिर पुलिस पर किसका दबाव है जबकि मुकदमा गैर जमानती धाराओं में दर्ज है। जिसमें गिरफ्तारी का प्रावधान है। होटल में हुई मारपीट की घटना में नैतिक सोनी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल का भी धमकाने में दुरुपयोग किया है‌। इसके बाद पुलिस सत्ता के दबाव में आरोपी को नहीं पकड़ रही है जबकि इसी घटना में शामिल एक युवक को पुलिस नामजद नहीं होने के बावजूद गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now