Home / Updates / राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक: कच्चे हेलिपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर, गड्ढे में धंसे पहिए…..

राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक: कच्चे हेलिपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर, गड्ढे में धंसे पहिए…..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, सबरीमाला यात्रा पर जा रही राष्ट्रपति को ले जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह केरल के प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बने नए कंक्रीट हेलीपैड पर उतरा, जो पूरी तरह सूखा भी नहीं था। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने लैंड किया, उसका वजन संभाल न पाने के कारण हेलीपैड धंस गया और पहिए गड्ढे में फंस गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति सुरक्षित थीं।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पहले निलक्कल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते आखिरी वक्त में प्रमदम को चुना गया। रातों-रात बनाए गए हेलीपैड का कंक्रीट ठीक से जम नहीं पाया था। राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद पुलिस और अग्निशमन बल के जवानों को हेलीकॉप्टर के पहियों को गड्ढे से निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। राष्ट्रपति मुर्मू इन दिनों दक्षिणी राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर हैं और बुधवार को उन्होंने सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए।

[post-views]
Share
Now