मंगलवार को कस्बा पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारुकी के फॉर्म हाउस पर शेखजादा बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की एक मीटिंग सम्पन्न हुई मीटिंग में बिरादरी के उलेमाओं और जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में एक 5 सदस्यों की कमेटी सर्वसम्मति से चुनी गई जिसमें चेयरमैन पुरकाजी ने प्रस्ताव रखा कि पंचों में कोई सियासी आदमी नहीं होगा सिर्फ बिरादरी के सुलझे हुए तजर्बेकार लोग होंगे मीटिंग में सर्वसम्मति से और बिरादरी के जिम्मेदार लोगों और उलेमाओं की मौजूदगी में ये तय हुआ कि शादियों के रिश्ते में अभी तक लड़की वाले के यहां रिश्ता लेकर पहले लड़के वाले आते हैं लड़की वाले रिश्ता लेकर नहीं जाते हैं इस वजह से बहुत अच्छी और काबिल लड़कियों की शादियों में देरी हो रही है आगे से लड़की वाले भी रिश्ते डालने में पहल कर सकते है इसमें कोई छोटा बड़ा होना नहीं है बिरादरी के यतीम बच्चों की पढ़ाई और परवरिश के लिए पूरी बिरादरी आपस में एकजुट होकर काम करेगी दीनी और दुनियावी तालीम पर जोर दिया जायेगा बिरादरी के पंचों का फैसला सबको मानना होगा अगली मीटिंग पंच आपस में फैसला लेकर बुलाएंगे जहीर फारूकी चेयरमैन ने सर्वसम्मति से अतहर अमीन साहब, हाफिज वालीउल्लाह काजमी, डॉक्टर ईसा काजमी, राशिद सिद्दीकी मेडिकल स्टोर वाले, फरहत हुसैन नम्बरदार दरबार वालो को पंच चुना है पुरकाजी शहर काजी मुफ्ती तन्मीक साहब ने बिरादरी में उठाए गए मुद्दों को दीन और हदीस की रौशनी में बयान किया। मीटिंग में खास तौर पर रुड़की शहर काजी शाहिद साहब ने अपनी बात रखते हुए कहा की मिरास का ख्याल रखना चाहिए लड़कियों के हिस्से खासतौर पर अदा किये जाएं। मीटिंग में मुख्यत खालिद मुस्तफा, अनवर सईद एडवोकेट,जमील लाइनमैन, मुंशी इल्तफात, अंजार हुसैन एडवोकेट, तल्हा सिद्दीकी, डॉक्टर नय्यर रुड़की, असद फारूकी, जमील भाई दरबार वाले, परवेज सिद्दीकी,अरशद सिद्दीकी, डॉ फैसल दरबार, अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी, खुर्रम हुसैन, अनवर एडवोकेट हयात हसन, शाहब हुसैन,सरवर हुसैन, मजाहिद हसन, सलमान, नौशाद आढ़ती, समर काज़मी, सालिम अली आमिर अली, सोनू अली. शाहिद नेताजी, राशिद क़ाज़ी साजिद क़ाज़ी, इरशाद,फक़रुल हुदा, छोटू दरबार और मंगलोर से तशरीफ़ लाये नैय्यर काज़मी, अफ़ज़ल मंगलौरी, ज़ीशान काज़मी, खालिद काज़मी मोनिस काज़मी, अनवर हुसैन, सरवत हुसैन, नावेद हुसैन, आदि लोगों ने शिरकत की और अपने विचार रखे और बिरादरी के सुख दुःख मे हमेशा साथ रहने का वादा किया।







