चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट _
जिसमें मोदी जी ने देश की महानतम हस्तियों के योगदान और योग्यताओं का वर्णन किया ! शहीद भगत सिंह जी , वीर सावरकर जी ,, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की , बिहार के जोहार ग्राम की कलाकृति, एवम् कैरल की समुद्र यात्रा करने वाली बहनों की जीवन शैली बताई तथा देश को आत्म निर्भर भारत बनाने के संकल्प पर चर्चा करते हुए आने वाले दशहरा पर्व एवम् श्रेष्ठ पर्व दीपावली पर हर खरीददारी में देश में बने हुए सामान ही खरीदने पर जोर दिया! जिससे हमारे देश के कारीगरों को प्रोत्साहन के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बने! इसी के साथ उन्होंने बताया कि देश की हर बेटी नाम कमा सकती है उनके लिए असंभव कुछ नहीं है ! तथा उन्होंने हमारे पर्व छठ पूजा को अन्य देश में भी श्रेष्ठ पर्व में शामिल किया गया है जो हमारे धर्म और संस्कृति की महत्ता साबित करता है कार्यक्रम के अन्त में माननीय मोदी जी पुनः वोकल फोर लोकल पर जोर देकर सभी देशवासियों को सन्देश दिया कि आप और हम सभी स्वदेशी अपनाएं देश में बनी वस्तुओं को ही खरीदें ऐसा आग्रह किया है! इस अवसर पर चौमहला भाजपा मण्डल के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक सीताराम वर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष जगदीश भावसार, नगर अध्यक्ष वासुदेव विश्वकर्मा, बंशी लाल शर्मा, मण्डल मंत्री किशोर सिंह बिशनियां , तेज सिंह जी मनीष गुप्ता महिला कार्यकर्ता सोनिया नायक आदि उपस्थित रहे!








