बीता सप्ताह शेयर बाजार के लिए मुश्किल भरा रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की लगातार नई घोषणाओं ने भारतीय बाजारों को हिला कर रख दिया। पहले भारत पर 25% का टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया, फिर H1B वीज़ा फीस बढ़ाई और अब 1 अक्टूबर से फार्मा सेक्टर पर 100% टैरिफ का ऐलान। जिसका असर ग्लोबल मार्केट में काफी देखा गया है साथ ही भारतीय शेयर मार्किट भी बुरी तरह गिर गया है।
आपको बता दे की पिछले शुक्रवार सेंसेक्स 733 अंक फिसलकर 80,426 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 236 अंक की गिरावट लेकर 24,654 पर आया। पूरे सप्ताह सेंसेक्स 2,199 अंक यानी 2.66% टूट गया। टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में करोड़ों रुपये डूब गए। साथ में TCS के निवेशकों ने सिर्फ पांच दिन में 97,598 करोड़ रुपये गंवा दिए। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 18,64,436 करोड़ रुपये रह गया, निवेशकों को 40,462 करोड़ का नुकसान हुआ। इंफोसिस का मार्केट वैल्यू भी 38,096 करोड़ रुपये घट गया।

अन्य कंपनियों को भी भारी नुकसान
Infosys: 38,095.78 करोड़ रुपये गिरकर 6,01,805.25 करोड रुपये
HDFC Bank: 33,032.97 करोड़ रुपये गिरकर 14,51,783.29 करोड़ रुपये
ICICI Bank: 29,646.78 करोड़ रुपये गिरकर 9,72,007.68 करोड़ रुपये
Bharti Airtel: 26,030.11 करोड़ रुपये गिरकर 10,92,922.53 करोड़ रुपये
LIC: 13,693.62 करोड़ रुपये गिरकर 5,51,919.30 करोड़ रुपये
HUL: 11,278.04 करोड़ रुपये गिरकर 5,89,947.12 करोड़ रुपये
Bajaj Finance: 4,977.99 करोड़ रुपये गिरकर 6,12,914.73 करोड़ रुपये
SBI: 4,846.07 करोड़ रुपये गिरकर 7,91,063.93 करोड़ रुपये
शेयर बाजार टूटने के बाद सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बानी है और रिलायंस बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, TCS और ICICI बैंक का स्थान रहा। बता दे की अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फार्मा ड्रग्स पर 100%, किचन-कैबिनेट और बाथरूम वैनिटीज़ पर 50%, फर्नीचर पर 30% और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। ये सब 1 अक्टूबर, 2025 से लागू होंगे।






