Home / News / नशे के विरुद्ध जिला कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव : टीम स्वराज

नशे के विरुद्ध जिला कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव : टीम स्वराज

नजीबाबाद/सिकंदरपुर बसी
भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के द्वारा नजीबाबाद के समीपवर्ती गाँव सिकंदरपुर बसी में महिला चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें गजना पाल को ग्राम अध्यक्ष, कमलेश जोशी को उपाध्यक्ष, शोभा देवी को कोषाध्यक्ष, वीरवती देवी को सचिव व बाकी महिलाओं को सदस्य बनाया गया!
सभा को संबोधित करते हुए टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने बताया कि जिला बिजनौर के सभी ब्लॉक और तहसील स्तर पर टीम के गठन का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब सभी गांवों को टीम से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा!
जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने बताया कि महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार, घरेलू हिंसा, और नशे के विरुद्ध जिला प्रसाशन सजग नहीं दिखाई पड़ रहा जिसके चलते घटनाएं बढ़ती जा रही हैं यदि जल्द ही इन सब पर सुनवाई नहीं होती तो भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम हर गांवों से महिलाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर कूच करने के लिए बाध्य होगी!
तहसील अध्यक्ष सोनू चौधरी ने सभी से एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की!
ब्लॉक अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि नजीबाबाद ब्लॉक को सबसे पहले नशा मुक्त कराने के लिए और भ्रस्टाचार मुक्त बनाने के लिए आप सभी को कमर कसनी होगी और अभी से तैयारियां करनी होंगी!
सभा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं जिनमें मुख्य रूप से तहसील उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, ब्लॉक सचिव रोशी राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष ललिता देवी, मेनका तोमर, मीनू रानी, सुमन देवी, संतोष वाल्मीकि, मसरुफन, पूनम वाल्मीकि, सरस्वती देवी, कमला वाल्मीकि, गुड्डी देवी, किरण देवी, मिथलेश देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, दीपा रानी आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं!

Tagged:
[post-views]
Share
Now